कर्नाटक सरकार का 17 नवंबर से कॉलेज खोलने का फैसला


देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 लाख 63 हजार 67 पहुंच गया है। इनमें से 69 लाख 47 हजार 844 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 6 लाख 94 हजार 783 एक्टिव केस हैं। इस बीच कर्नाटक सरकार ने 17 नवंबर से कॉलेज (इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, डिग्री) खोलने का फैसला किया है। स्टूडेंट्स अपनी सुविधा से ऑफलाइन, ऑनलाइन या मिक्स लर्निंग सेशन चुन सकेंगे। एक बैच में कितने स्टूडेंट्स होंगे, यह रजिस्ट्रेशन के आधार पर तय किया जाएगा। कॉलेजेज में कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करवाने के टास्क फोर्स तैनात की जाएंगी।

देश में टेस्टिंग का आंकड़ा 10 करोड़ 1 लाख 13 हजार 85 पर पहुंच गया। यानी इतने लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक गुरुवार को 14 लाख 42 हजार 722 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए।

फेस्टिवल सीजन और सर्दियों के मौसम को देखते हुए ओडिशा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में कोरोना के मामले तेजी बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कोरोना गाइडलाइंस लेकर लोगों को अवेयर करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी।
तेलंगाना में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 40 लाख के ऊपर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 38 हजार 484 टेस्ट किए, जिसके बाद कुल टेस्ट की संख्या 40 लाख 17 हजार 353 हो गई। इस बीच, राज्य में कोरोनावायरस के 1,421 नए मामले सामने आए। अब तक कुल 2 लाख 29 हजार मामले सामने आ चुके हैं।
पांच राज्यों का हाल

  1. मध्य प्रदेश
    राजधानी भोपाल में अभी भले ही 24 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन 7 से 17 सितंबर के बीच हुई सीरो सर्वे के नतीजों से यह अनुमान लगाया गया है कि यहां की 3.45 लाख की आबादी संक्रमित होकर ठीक हो चुकी है। बाकी लोगों तक अभी संक्रमण नहीं पहुंचा है।
    उधर, सरकार ने शुक्रवार से मंत्रालयों समेत सभी सरकारी ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम को पूरी तरह खत्म कर दिया है। ऑफिस में कर्मचारियों को मास्क लगाना जरूरी होगा और वे साथ बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। अब तक 50% स्टाफ से काम चल रहा था।
  2. राजस्थान
    जयपुर में नए मरीजों का ग्राफ पिछले कुछ दिनों से लगातार घट रहा है। गुरुवार को 249 नए संक्रमित सामने आए। अब तक 30,326 मरीजों में से 357 दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 713 पहुंच गई। अब तक कुल 23,711 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  3. बिहार
    पटना जिले में गुरुवार को 256 मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,822 हो चुकी है, इनमें से 31,018 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 2,550 एक्टिव केस हैं। पटना एम्स में गुरुवार को उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत 15 मरीज भर्ती हुए। पूरे राज्य में गुरुवार को कुल 1,085 केस आए।
  4. महाराष्ट्र
    राज्य में गुरुवार को कुल 7,539 केस आए। 198 लोगों की मौत हुई। 16,177 लोग ठीक भी हुए। मुंबई जिले में सबसे ज्यादा 1,463 संक्रमित सामने आए, वहीं 4120 लोग ठीक भी हुए।
  5. उत्तरप्रदेश
    राज्य में गुरुवार को कुल 2,383 केस आए। 35 लोगों की मौत हुई। 2,581 लोग ठीक भी हुए। लखनऊ जिले में सबसे ज्यादा 280 संक्रमित सामने आए, वहीं 312 लोग ठीक भी हुए।