चंद्रबाबू और बेटे लोकेश को किया गया नजरबंद

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे लोकेश नायडू को नजरबंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू आज बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने वाले थे। जिसको देखते हुए आंध्र प्रदेश पुलिस ने नायडू और उनके बेटे को घर से निकलने नहीं दिया। दोनों नेता फिलहाल हाउस अरेस्ट पर हैं।

 

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने आरोप लगाया था कि सत्ता में 100 दिन पूरे करने वाले जगनमोहन रेड्डी की पार्टी से कई खतरे हैं। क्योंकि टीडीपी के आठ कार्यकर्ता बीते समय में मारे गए हैं। हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद चंद्रबाबू नायडू ने अपने घर पर ही भूख हड़ताल करने का ऐलान किया। वह सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 तक भूख हड़ताल करेंगे। ऐसे में कई कार्यकर्ता और समर्थक नायडू के आवास पहुंच रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन हालात बिगड़ता देख कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।