रूस में पीएम का शानदार स्वागत किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के रूस दौरे पर पहुंचे। रूस में पीएम का शानदार स्वागत किया गया। रूस के नियमों के मुताबिक पीएम का राजकीय सम्मान किया गया और भारतीय समुदाय ने भी भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारों से पीएम का वेलकम किया। इस दौरान पीएम की रूस के प्रेजिडेंट व्लादिमिर पुतिन के साथ पर्सनल बॉन्डिंग भी नजर आई।

पीएण मोदी और रूस के प्रेजिडेंट व्लादिमिर पुतिन की आपसी दोस्ती भी कैमरे में कैद हुई। पुतिन ने खुद पीएम का स्वागत किया और दोनों शीर्ष नेताओं ने एक विशेष बोट पर चाय भी शेयर की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पीएम मोदी को अपने देश के सुदूर पूर्व हिस्सों में विकास कार्यों की जानकारी दी। पीएम को कई मॉडल्स और प्रजेंटेशन के जरिए विभिन्न प्रॉजेक्ट्स की जानकारी दी गई।

पीएम मोदी 2 दिनों के दौरे में ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रपति पुतिन के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। पीएम का यह दौरा रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत और रूस दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के खास सहयोगी रहे हैं। भारत को इस वक्त ऊर्जा की सख्त जरूरत है और रूस के लिए यह सुनहरे अवसर की तरह है। विशेषज्ञों का कहना है कि देश के इस क्षेत्र में विकास के लिए रूस को जरूरी श्रम शक्ति भारत से मिल सकती है। भारत के पास श्रम शक्ति की अधिकता है और रूस इसे बखूबी पहचानता है।