सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल
प्रियंका चोपड़ा हमेशा सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में बात करती नजर आती हैं। प्रियंका दीवाली के समय प्रदूषण न फैलाने की अपील करती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने यह खुलासा किया था कि उनको अस्थमा की समस्या है। प्रियंका ने अस्थमा के बारे में प्रकाश डालने और जागरूकता फैलाने के लिए एक विज्ञापन अभियान के लिए एक ब्रांड के साथ हाथ मिलाया था। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें 5 साल की उम्र में अस्थमा का पता चला था, प्रियंका का कहना था कि अस्थमा उनके सपनों पर लगाम नहीं लगा पाया।
दमा की बीमारी की शिकार प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनास और मां के साथ स्मोक करती दिखाई दे रही हैं। मां मधु और पति निक जोनास सिगार पी रहे हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा स्मोक करी हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही ट्रोलर्स ने प्रियंका को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया।