पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर ब्रायन लारा अस्पताल में भर्ती

मुंबई। वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े बारह बजे ब्रायन लारा को अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स उनकी जांच में जुट गए थे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रायन लारा के सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल लाया गया। जिस वक्त उनके सीने में दर्द उठा वह पास के ही एक होटल में एक कार्यक्रम में थे।