फिल्म कबीर सिंह रोमांच से भरपूर है : शाहिद
मुंबई। शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कबीर सिंह रोमांच से भरपूर फिल्म है। शाहिद कपूर इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्म अजरुन रेड्डी के रीमेक कबीर सिंह में काम कर रहे हैं। शाहिद फिल्म कबीर सिंह को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों को एक ही निर्देशक संदीप वांगा ने निर्देशित किया है। ऐसे में कमी रहने की गुंजाइश खत्म हो जाती है। फिल्म कबीर सिंह देखकर दर्शक रोमांच से भर जाएंगे। शाहिद कपूर अभिनीत फिल्मी कबीर सिंह अगले महीने रिलीज होगी। यह तेलुगु फिल्म अजरुन रेड्डी आधिकारिक रीमेक है। मूल फिल्म का निर्देशन करने वाले संदीप वांगा ने ही कबीर सिंह भी निर्देशित की है। संदीप वांगा कहानी को बेहतर तरीके से समझते हैं। लिहाजा वही निर्देशन के लिए उपयुक्त रहे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिल्म सिर्फ कॉपी पेस्ट नहीं है। फिल्म में शाहिद कपूर डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। किरदार के लिए शाहिद ने अपना पांच किलो वजन और दाढ़ी भी बढ़ाई है।