लोस चुनाव 2019 : बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी राष्ट्रीय कार्यालय को संभावित उम्मीदवारों की सूची
दिल्ली में हुई बिहार जय प्रकाश जनता दल की बैठक
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जय प्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय की मौजूदगी में बिहार प्रदेश अध्यक्ष कैसर जमाल और उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता प्रो. कृष्ण प्रसाद सिंह ने जय प्रकाश जनता दल के बिहार के संभावित लोकसभा उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रीय कार्यालय को सौंपी।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने कहा कि पार्टी बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने राज्य में किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है। बिहार जय प्रकाश जनता दल ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों के साथ दिल्ली कार्यालय में शुक्रवार को बैठक की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने उम्मीदवारों से कहा कि पार्टी लोकसभा में समाजवादी नेताओं के रास्ते पर चलकर चुनाव में जीत हासिल करेगी। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को बताया कि पूरे देश में आम जनता के हालात नाजुक हैं। संविधान का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। विकास के नाम पर लूट हो रही है। लोग बेरोजगार हो रहे हैं। मदतादाओं को गुमराह किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि बिहार एवं झारखंड में सभी उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। लोग बेरोजगार हैं, गरीब हैं। पार्टी ने उन मतदतादाओं को जिनकी उम्र 60 वर्ष हो गई है उनको पेंशन लागू करवाने की बात कही। समान शिक्षा सभी शिक्षण संस्थानों में लागू हो इसका पुरजोर समर्थन किया। सभी किसानों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना एवं बेरोजगारों को रोजगार देने की बात पर जोर दिया और शासन व्यवस्था में सुधार लाने की भी बात कही।
वहीं, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहाय ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि जब हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे तो हमें बड़ी ताकत बनने से कोई रोक नहीं सकता।
उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है :-
1. शबाना परवीन (पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र)
2. कृष्ण प्रसाद सिंह (आरा लोकसभा क्षेत्र)
3. शेख मोजम्मील हुसैन (बाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र)
4. लक्ष्मी नारायण पांडेय (बक्सर लोकसभा क्षेत्र)
5. ओम प्रकाश मांझी (गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र)
6. अनवर सिद्दीकी (उजीयारपुर लोकसभा क्षेत्र)
7. आशा पांडेय (छपरा लोकसभा क्षेत्र)
8. अभिषेक (सिवान लोकसभा क्षेत्र)
9. मो. शम्स आलम (मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र)
10. लक्ष्मी देवी (महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र)