मेघना फिल्म बनाएंगी रणवीर सिंह के साथ
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक मेघना गुलजार, डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म बनाने के बाद रणवीर सिंह के साथ फिल्म बना सकती है। मेघना गुलजार इस दिनों दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म छपाक की तैयारी में लगी हैं। फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू होने वाली है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड है।
र्चचा है कि मेघना के अगले प्रॉजेक्ट में दीपिका के पति रणवीर काम कर सकते हैं। रणवीर इस वक्त कबीर खान की फिल्म 83 की तैयारी कर रहे हैं, जो लेंजेंडरी क्रि केटर कपिल देव की लाइफ पर बन रही है। हाल ही में र्चचा हो रही थी कि रणवीर सिंह को मेघना गुलजार की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बन रही बायॉपिक के लिए अप्रोच किया गया था। बताया जा रहा है कि मेघना कुछ समय से इस स्टोरी पर रिसर्च और काम कर रही हैं। रणवीर फिल्म में सैम मानेकशॉ का रोल निभा सकते हैं। फिल्म को रॉनी स्क्रयूवाला प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि रणवीर ने यह फिल्म अभी साइन नहीं की है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना प्रमुख थे।