प्रियंका को 18 साल की उम्र में पैसे को लेकर मिलती थी धमकी
प्रियंका चोपड़ा को 18 साल की उम्र में पैसे को लेकर मिलती थी ये धमकीप्रियंका चोपड़ा को 18 साल की उम्र में पैसे को लेकर मिलती थी ये धमकीप्रियंका ने बॉलीवुड में अपने सफ़र के बारे में भी बताया और ये भी कहा कि किस तरह से बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी वो अपनी मेहनत से आगे आई हैं।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने आज दुनिया भर में अपने काम के दम पर नाम कमा लिया है और वो लगभग रोज़ नए मुकाम हासिल करती जा रही हैं। लेकिन प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक नया ख़ुलासा किया है जिसके तहत पैसे को लेकर उन्हें एक समय डरा कर रखा जाता था।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका में एक और सम्मान मिला। जानी मानी मैगज़ीन वैराइटी ने प्रियंका को ‘ पावर ऑफ़ वुमेन ‘ अवॉर्ड दिया। इस मौके पर प्रियंका ने बताया ” ये स्ट्रगल के दिनों यानि करियर के शुरुआत की बात है। तब मैं 18-19 साल की रही हूंगी। तब मुझे कई बार ऐसी शर्तों पर काम करने के लिए मजबूर किया गया जो वाकई में हास्यास्पद थीं। मुझसे कहा जाता था कि तुम कम पैसे (मेहनताना) लो वर्ना तुम्हारी जगह किसी और को ले लिया जाएगा। एंटरटेनमेंट बिज़नेस में औरतें रिप्लेसेबल हैं।” प्रियंका कहती हैं कि वो ये बात आज तक नहीं भूली हैं और कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने तभी तय किया था कि वो इंडस्ट्री में रिप्लेसेबल नहीं स्टेबल बनेंगी। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने सफ़र के बारे में भी बताया और ये भी कहा कि किस तरह से बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी वो अपनी मेहनत से आगे आई हैं।