सुरक्षाबलों ने कश्मीर में इस साल 92 आंतकियों को किया ढेर

 जम्मू-कश्मीर में साल 2012 में 72 और साल 2013 में 67 आंतकियों को ढेर किया गया था। इसके बाद साल 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 110, साल 2015 में 108 और साल 2016 में 150 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

जम्मू-कश्मीर। बढ़ते आतंकवाद के बीच सुरक्षाबलों की मेहनत और रणनीति का असर दिखने लगा है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इस साल 92 आंतकियों को मार गिराया है। इसके साथ ही आतंकरोधी कारर्वाई में आतंकियों का सफाया करने का यह आंकड़ा साल 2012-13 के आंकड़े को भी पार कर गया है।
जम्मू-कश्मीर में साल 2012 में 72 और साल 2013 में 67 आंतकियों को ढेर किया गया था। इसके बाद साल 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 110, साल 2015 में 108 और साल 2016 में 150 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस साल 2 जुलाई तक मारे गए आतंकियों की संख्या साल 2014-15 में मारे गए आतंकियों सी संख्या से बहुत थोड़ी ही कम है। इसका पूरा श्रेय सेना, केंद्रीय बल, राज्य सरकार और इंटलिजेंस एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल को देते हैं। इन्होंने जिन 92 आतंकियों को मारा, उसमें ज्यादातर बड़े चेहरे थे।
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षबलों को आतंकियों का पता लगाने के लिए और उन्हें ढेर करने के लिए फ्री हैंड दिया गया है। पूरे अभियान के लिए एक प्लान तैयार होता है, जिसमें नक्शे से लेकर अंजाम तक की रणनीति तैयार की जाती है। इसमें इस बात का ध्यान दिया जाता है कि कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया जा सके। साल 2016 में घाटी में घुसपैठ की संख्या में भी कमी आई है और घुसपैठ के कुल 371 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं अब तक इस साल यह आंकड़ा घटकर 124 हो गया है, जिसमें अधिकतर में भारतीय सैनिकों ने असफल कर दिया। हालांकि, इस दौरान आतंकवाद से जुड़ी 168 वारदातें बढ़ी हुई हैं।