प्रियंका चोपड़ा को मिली अस्पताल से छुट्टी, सिर में सिर में आई थी मामूली चोट

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने बहुत से स्टंट खुद ही करती हैं। उन्हें हाल ही में क्वांटिको की शूटिंग करते समय सिर में चोट लग गई थी। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार 34 साल की एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एबीसी के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक मामूली सा हादसा था। बेवॉच की एक्ट्रेस को डॉक्टर्स की टीम ने जांचा और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसी वजह से वो फिलहाल घर में हैं और आराम कर रही हैं। इस वीकेंड के बाद वो काम पर लौट आएंगी। चोपड़ा इस थ्रिलर ड्रामा टीवी शो के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। वो पिछले साल जुलाई से इस सीरिज का हिस्सा हैं।
बता दें कि 14 जनवरी को खबर आई थी कि प्रियंका क्वांटिको के सेट पर घायल हो गई थी। मामूली चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ‘एबीसी’ के निर्माता दल ने ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 34 वर्षीय अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है। ‘टीएमजेडट के मुताबिक प्रियंका गुरुवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। उनके सिर में चोट आई है। प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया था। अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं।
प्रियंका के प्रतिनिधि ने कहा, ‘कल रात ‘क्वांटिको’ के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और वीकेंड में फिर काम पर लौट आएंगी।’
गौरतलब है कि वह प्रियंका इस वक्त अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के तीसरे सीजन के लिए शूट कर रही हैं। इससे पहले वह इसके पहले और दूसरे सीजन में ऐलन पेरिश की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी जल्द ही रिलीज होने जा रही है।