कॉमनवेल्थ चयन ट्रॉयल : अमित पंघाल, शिवा थापा भारतीय कुश्ती दल में

पटियाला। वि. चैंपियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने बृहस्पतिवार को ट्रॉयल्स जीतकर आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली। वि चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल ने 51 किलोवर्ग में जीत दर्ज की जबकि थापा ने 63.5 किलो वर्ग में ट्रॉयल जीता।
इनके अलावा भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अन्य छह मुक्केबाजों में 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो) सुमित (75 किलो), आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो) शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे।
पंघाल ने सेना के मुक्केबाज दीपक को बंटे हुए फैसले पर 4-1 से हराया। पंघाल ने गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। एशियाई चैंपियन बनने और 2019 में वि चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में पंघाल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसमें वह प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गए थे। वि चैंपियनशिप 2015 के कांस्य पदक विजेता थापा ने मनीष कौशिक को 5-0 से मात दी।
वहीं 57 किलोवर्ग में हुसामुद्दीन ने 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता क¨वदर सिंह बिष्ट को 4-1 से हराया। रेलवे के रोहित ने उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप यादव को वेल्टरवेट वर्ग में 3-2 से मात दी। सुमित, आशीष, संजीत और सागर सभी ने 5-0 से जीत दर्ज की। हेवीवेट और सुपर हेवीवेट वर्ग में एशियाई चैंपियन संजीत ने हरियाणा के मुक्केबाज नवीन कुमार और चंडीगढ़ के सागर ने सेना के नरेंदर को शिकस्त दी। भारत ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे जिससे देश दूसरे स्थान पर रहा था। महिला वर्ग के ट्रॉयल अगले सप्ताह होंगे।