साइना के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं परिणीति
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है। वह बहुत जल्द साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए परिणीति ने काम करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बैडमिंटन कोर्ट में प्रेक्टिस लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो में वह जमीन पर बैठी हुई हैं और उनके पास रैकेट और कुछ शटल रखी हुई हैं। फोटो से पता चल रहा है कि परिणीति ने अपनी फिल्म के लिए पसीना बहाना शुरू कर दिया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, पोस्ट ट्रे¨नग ब्लिस, हैशटैग साइना। ऐसा बताया जा रहा है कि परिणीति इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। परिणीति से पहले श्रद्धा कपूर इस रोल को निभाने वाली थीं। लेकिन श्रद्धा इन दिनों किसी और फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसलिए वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं। अब परिणीति चोपड़ा, साइन नेहवाल को पर्दे पर उतारेंगी।