राष्ट्र के प्रति वाजपेयी की सेवाओ को लंबे समय तक याद किया जाएगा : मनमोहन सिंह
नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति वाजपेयी की सेवाओ को लंबे समय तक याद किया जाएगा. सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर दुख जताया और कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के दुखद निधन के बारे में पता चला. वह एक शानदार वक्ता, प्रभावी कवि, अद्वितीय लोकसेवक, उत्कृष्ट सांसद और महान प्रधानमंत्री रहे.
उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी आधुनिक भारत के शीर्षस्थ नेताओं में से एक थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
I have learnt with profound sorrow about the sad demise of Bharat Ratna #AtalBihariVaajpayee ji. An excellent orator, an impressive poet, an exceptional public servant, an outstanding Parliamentarian and a great Prime Minister: Dr.Manmohan Singh (file pic) pic.twitter.com/2E23QHZpbf
— ANI (@ANI) August 16, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया. राहुल गांधी ने कहा कि देश ने अपना एक महान बेटा खो दिया. अटल जी को करोड़ों लोगों का प्यार और सम्मान मिला. उनके परिवार और उनसे जुड़े लोगों को मेरी संवेदनाएं. अटल जी हमें बहुत याद आएंगे.
Today India lost a great son. Former PM #AtalBihariVaajpayee ji, was loved and respected by millions. My condolences to his family & all his admirers. We will miss him: Congress President Rahul Gandhi (File pic) pic.twitter.com/RKA5OkHDY4
— ANI (@ANI) August 16, 2018