‘‘मेंटल है क्या’ में अदाकारा अमायरा दस्तूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी

मुंबई। कंगना रनौत और राज कुमार राव की फिल्म ‘‘मेंटल है क्या’ में अदाकारा अमायरा दस्तूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। 25 वर्षीय अदाकारा राव की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश कोवेलामुदी करेंगे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर के ‘‘बालाजी मोशन पिक्र्चस’ और शैलेश आर सिंह के ‘‘करमा मीडिया’ के बैनर तले किया जाएगा। ‘‘मेंटल है क्या’ की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कंगना और राजकुमार आखिरी बार वर्ष 2014 में फिल्म ‘‘क्वीन’ में एक साथ नजर आए थे। अमायरा दस्तूर आखिरी बार सैफ अली खान की फिल्म ‘‘कालाकांडी’ में नजर आई थी।