कोहली से मिलने के लिए 2 दिन का समय निकालकर दिल्ली जा पहुंची अनुष्का शर्मा

मुंबई। अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से मिलने के लिए 2 दिन का समय निकालकर दिल्ली उनसे मिलने जा पहुंची। पिछले वर्ष शादी के बंधन में बंधे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पास उनके व्यस्त कार्यक्रम के चलते एक दूसरे के साथ समय गुज़ारने का वक्त ही नहीं है। जिसके चलते अनुष्का शर्मा जो कि इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं, दो दिन की छुट्टी लेकर तुरंत दिल्ली विराट कोहली के पास चली गई। अनुष्का विराट के साथ अभी समय बिताना चाहती हैं क्योंकि IPL शुरू होने वाले हैं और फिर विराट कोहली उसमें व्यस्त हो जाएंगे। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की फिल्म सुई धागा और ज़ीरो की शूटिंग में व्यस्त है। ऐसे में दोनों को एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का बहुत कम मौका मिलता है। दोनों ने पिछले वर्ष इटली में जाकर शादी की थी। हालांकि वह उनके विवाह के बंधन को गुप्त रखना चाहते थे लेकिन यह बात मीडिया में फैल गई और जिसे बाद में उन्होंने खुद भी मीडिया के सामने भी उजागर किया। अनुष्का शर्मा जल्द शाहरुख खान के साथ फ़िल्म ज़ीरो में नजर आएंगी। फ़िल्म की शूटिंग अभी चल रही है।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के चाहने वालों के लिए एक बड़ी ख़बर है l वो फ़ोर्ब्स मैग्जीन की अंडर 30 एशिया की लिस्ट में बॉलीवुड से एकमात्र कलाकार के रूप में शामिल की गई हैं l इस लिस्ट में एशिया से 300 इनोवेटिव लोगों को शामिल किया गया है l अनुष्का शर्मा को 29 साल की उम्र में सफ़ल निर्माता के तौर पर ये मुकाम हासिल हुआ है l