यूपी निकाय चुनाव: कानपुर की मेयर सीट पर भाजपा लगातार आगे, झांसी में बसपा से कड़ी टक्कर, इटावा में सपा आगे
कानपुर की मेयर सीट पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, 9वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे करीब 40 हजार से वोटों से आगे हो गयीं। झांसी की मेयर सीट पर बसपा लगातार कड़ी टक्कर दे रही है, 14वें राउंड में यहां भाजपा मामूली बढ़ बना पायी है। इटावा, औरैया में सपा की बढ़त दिख रही है लेकिन बुंदेलखंड में नसीमुद्दीन के क्षेत्र बांदा को छेड़ कर बसपा कई जिलों में आगे हैं। बांदा की दो सीटों पर भाजपा, एक पर सपा और एक पर क्म्युनिस्ट पार्टीक एक पर कांग्रेस और एक पर आप आगे है। महोबा में दो सीटों पर भाजपा और दो पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं, निर्दलीय प्रत्याशी बुंदेलखंड में कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
कानपुर
कानपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे तीसरे राउंड तक भाजपा की प्रमिला पांडेय को 44925 और कांग्रेस की बन्दना मिश्रा 34213 मत मिले। भाजपा 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे कानपुर का रुझान भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। पार्षद पद के कई भाजपा प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं। पार्षद के दो परिणाम आए जिमें एक सपा और दूसरा भाजपा के पक्ष में गया।
बिठूर नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी निर्मला सिंह 878 वोटों से आगे।
घाटमपुर में निर्दलीय संजय सचान आगे, सपा दूसरे नंबर पर
गलत ईवीएम खुलने पर हंगामा
कानपुर के वार्ड 18 और वार्ड 20 में गलत ईवीएम खुलने पर हंगामा हो गया। प्रत्याशियों के बवाल करने पर मतगणना रोकनी पड़ी, आरओ के पास ईवीएम ले जायी गयी है।
कानपुर देहात
अकबरपुर पालिका के पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी आगे
इटावा
इटावा नगर पालिका में सपा ने भाजपा से 200 वोटों से बढ़त बनायी
भर्थना में भी सपा शुरुआती गिनती में भाजपा से आगे
बकेवर नगर पंचायत सुरक्षित से दूसरे चरण की मतगणना के बाद बसपा के बागी विनोद दोहरे सपा प्रत्याशी ज्वाला कठेरिया से 252 मतों आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार कठेरिया को मात्र अभी तक 184 मत मिले हैं।
औरैया
अछल्दा नगर पंचायत के दूसरे राउंड में
सपा के राजू पोरवाल- 743
बीजेपी के ब्रजेश सिंह- 588
कांग्रेस के महेश कौशल- 58
उन्नाव
पहले चरण में तीन नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में बीजेपी आगे रही। यह सपा, बसपा और कांग्रेस का मिलाजुला गढ़ है लेकिन विधआनसभा चुनाव में बीजेपी ने सबको पछाड़ दिया अब निकाय चुनाव में भी बीजेपी आगे दिख रही है।
बीघापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गोविंद नारायण शुक्ला 60 मतों से जीते।
नगर पंचायत ऊगू से निर्दल प्रत्याशी अनुज दीक्षित जीते
फर्रुखाबाद
नगर पालिका फर्रुखाबाद मे दो राउंड के बाद बसपा 7000 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर
कायमगंज नगरपालिका में दूसरे राउंड में बीजेपी आगे
कंपिल नगर पंचायत से दूसरे राउंड में सपा आगे
हरदोई
माधौगंज से बसपा से अनुराग मिश्रा 822 मतों से विजयी।
शाहाबाद में बसपा की नसरीन बानो ने पहले राउंड में बढ़त बनायी
गोपामऊ में निर्दलीय परवीन पहले राउंड में आगे, बीजेपी दूसर नम्बर पर
मल्लावां में निरर्दलीय अंकित जयसवाल पहले राउंड में भाजपा से आगे
फतेहपुर में कहां कौन आगे
फतेहपुर नगर पालिका में बीजेपी, सपा से करीब 1500 वोटों से आगे
बिन्दकी में सपा प्रत्याशी आगे
जहानाबाद नगर पंचायत में बसपा आगे
खागा में भाजपा आगे,सपा दूसरे स्थान पर
कन्नौैज
सपा के गढ़ और पूर्व सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में भी शुरूआती गिनती में भाजपा आगे रही, हालांकि यहां के लोगों का मानना है कि यहां मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।
कन्नौज सदर में पहले राउंड में निर्दलीय शैलेन्द्र अग्निहोत्री आगे, दूसरे नम्बर पर भी निर्दलीय हाजी रईस और तीसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार हैं।
तालग्राम नगर पंचायत सीट से निवर्तमान चेयरमैन दिनेश यादव की भाभी और सपा की बागी कुसुमा यादव 2400 वोटों से जीतीं।
कन्नौज में बहिष्कार
कन्नौज के गुरसहायगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के सभी विपक्षी उम्मीदवारों ने मतगणना का बहिष्कार किया। गिनती के दौरान खुद को दूर रखे जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई, कई उम्मीदवारों का आरोप कि प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है।
पहले परिणाम पर विवाद
कन्नौज की तालग्राम नगर पंचायत के सभासद का पहला परिणाम आया है । एक वोट से जीत को लेकर विवाद, दोबारा गिनती की मांग ।
बुंदेलखंड
कभी सपा और बसा के गढ़ रहे बुंदेलखंड में भाजपा का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव की तरह नंबर एक पर ही दिख रहा है। ललितपुर छोड़ बुंदेलखंड के सबी छह जिलों में शुरुआती गिनती में भाजपा आगे चल रही है।
झांसी मेयर सीट पर कड़ी टक्कर
मेयर सीट पर भाजपा और बसपा के बीच कांटे की लड़ाई चल रही है। 14वें राउंड में बसपा को 39453 और भाजपा को 41013 मत मिले। भाजपा 1560 वोटों से आगे हो गयी।
मऊरानीपुर नगर पालिका में सपा भाजपा से आगे
सपा 2066
भाजपा 798
महोबा
महोबा से निर्दलीय आगे
चरखारी से बीजेपी आगे
खरेला से निर्दलीय आगे
कुलपहाड़ से निर्दलीय आगे
कबरई से बीजेपी आगे
हमीरपुर में कौन आगे
गोहांड में बीजेपी के सतेंद्र आगे बसपा दूसरे पर
सरीला नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र राजपूत
चित्रकूट
कर्वी में सपा आगे
राजापुर में निर्दलीय आगे
मानिकपुर में निर्दलीय आगे
बांदा
बांदा नगर पालिका में सपा आगे
अतर्रा नगर पालिका में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगे
नगर पंचायत बबेरू में बसपा आगे
ओरन नगर पंचायत में भाजपा आगे
बिंसडा नगर पंचायत में बसपा आगे
नरैनी नगर पंचायत में भाजपा आगे
ललितपुर
तालबेहट में निर्दलीय प्रत्याशी पुनीत मोंटू आगे
पहले राऊंड के बाद बसपा बढ़त पर
उरई
माधौगढ़ नगर पंचायत
बीएसपी 606 आलोक मिश्र
बीजेपी 582 राजकिशोर गुप्ता
रामपुरा नगर पंचायत
बीजेपी 829 शैलेन्द्र
बीएसपी 449 ज्ञानदास
कदौरा नगर पंचायत
बीएसपी 1830 जमीर आलम
बीजेपी 1205 महेश
उरई नगर पालिका
बीएसपी 4752 रईस खान
निर्दलीय 4436 अनिल बहुगुणा
कालपी नगर पालिका
बीएसपी-4110
बीजेपी-3135