अमिर ने की अजय की प्रशंसा
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिंघम स्टार अजय देवगन को महान व्यक्ति मानते हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ और आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जन्द ही प्रदर्शित होने वाली है। आमिर ने अजय की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया है। आमिर ने ट्विटर पर अजय के साथ की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, यहां ‘गोलमाल’। लंबे समय बाद अजय से मिले। क्या महान व्यक्ति हैं। आमिर और अजय ने वर्ष 1997 में प्रदर्शित सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘इश्क’ में साथ काम किया था। अजय ने आमिर फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए शुभकामनाएं दीं। अजय ने लिखा, अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं, सीक्रेट या नहीं। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को शुभकामनाएं। (एजेंसी)