इस साल दिवाली और जन्मदिन नहीं मनाऊंगा : अमिताभ
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को 75 साल के हो जाएंगे, लेकिन इस बार उन्होंने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। बच्चन ने कहा कि इस साल वह सफर पर होंगे और दिवाली भी नहीं मना सकेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, आप लोगों की सूचना के लिए यह बता रहा हूं कि इस साल दिवाली का कोई जश्न नहीं होगा। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर बच्चन ने लिखा, इस बार 75वें जन्मदिन पर कोई जश्न नहीं होगा और शहर में मेरी मौजूदगी की उम्मीद नहीं है। बच्चन की अगली फिल्म ठग्स आॅफ हिंदोस्तां होगी। वह पहली बार आमिर खान के साथ काम कर रहे हैं।