सुबह मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अभिनेता विनोद खन्ना ने ली अंतिम सांस, पीएम मोदी बोले-शानदार इंसान के तौर पर याद रहेंगे

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र आज सुबह निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से विनोद खन्ना बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह मुंबई के हरकिशन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह काफी बीमार और कमजोर लग रहे थे। इस बात का पता चलते ही बॉलीवुड के साथ ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए एक्टर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विनोद खन्ना को हम हमेशा एक पापुलर एक्टर, समर्पित नेता और बहुत ही अच्छे इंसान के रूप में याद करेंगे। उनके अपनों की इस दुखद घड़ी में मेरी सहानुभूति उनके साथ।
इसके बाद ट्विटर पर कई सेलेब्स और नेताओं ने विनोद खन्ना को अपनी श्रद्धांजलि दी।
करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पर्दे पर उनकर छवि को आज भी कोई टक्कर नहीं दे सकता। उनके सुपरस्टार स्वैग को हम देखते हुए बड़े हुए हैं। फकढ विनोद खन्ना… सोच और प्राथर्ना.
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विनोद खन्ना जी को उनके फिल्मी योगदान और उनकी शानदार छवि के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके जैसे लोग कम होते हैं। आप बहुत याद आओगे सर।
बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने ट्वीट पर लिखा कि सर आप बहुत याद आओगे। आप एक हैंडसम सुपरस्टार और लीडर थे।
विनोद खन्ना के साथ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि विनोद खन्ना सच में मेरे अपने थे। मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा लोगों में से एक थे। सबसे ज्यादा हैंडसम, टैलेंटड और शानदार कलाकार अब नहीं रहे।
बीजेपी लीडर वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति उनकी फैमिली और फैंस के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले।
नेता राम विलास पासवान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत दुख की बात है कि नेता और अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले।
क्रिकेटर कमेंटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया कि ये बहुत दुखद खबर है कि विनोद खन्ना नहीं रहे। बहुत ही यादें है मेरे अपने से लेकर अभी तक। मुझे उनकी मुस्कान याद है जब हम आखिरी बार मिले थे।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी ट्वीट पर कहा कि सबसे ज्यादा प्यारे, हैंडसम और जबरदस्त एक्टर्स में से एक थे। बहुत बड़ी क्षति। हमने एक बहुत बड़े लिजेंड को आज खो दिया। मैं आपकी हमेशा फैन रहूंगी।
विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था। इनके पिता किशनचन्द्र खन्ना एक बिजनेसमैन रहे हैं और माता कमला खन्ना एक हाउस वाइफ रही है।