दिल्ली एमसीडी परिणाम : अभी चुनाव हुए तो भाजपा को मिलेगा दो-तिहाई बहुमत
नई दिल्ली। दिल्ली की तीनों नगर निगमों में भाजपा के प्रचंड बहुमत ने वर्ष 2020 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी और निर्णायक जीत की राह खोल दी है। राजनीतिक के जानकारों की मानें तो दिल्ली एमसीडी चुनाव का ये आंकड़ा अगर विधानसभा चुनाव के नतीजों में तब्दली हुआ तो आगामी विस चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकेगी। वहीं, सत्तासीन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को महज कुछ ही सीटों पर संतोष करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए हुए मतदान के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। रुझानों के मुताबिक, 269 सीटों में से भाजपा 181, कांग्रेस 28, आप 47 और अन्य 13 सीटें मिलती दिखाई दी रही हैं। रुझान से भाजपा ने जो बढ़त बनाई है वह अभी तक बरकरार है। अभी तक के रुझान साफ बता रहे हैं कि पार्टी निगम चुनाव में हैट्रिक मारने जा रही है। यहां पर बता दें कि दो साल पहले अरविंद केजरीवाल की जिस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत हासिल करके दिल्ली से कांग्रेस और भाजपा का स कर दिया था। आखिर 2 साल में ऐसा क्या हो गया कि खुद उसका ही सफाया हो गया।