गहरा रहा है ओम पुरी की मौत का राज, पोस्ट मार्टम में उभरे कई सवाल

मुंबई। शुक्रवार को ओम पुरी की डेड बॉडी उनके फ्लैट में किचन में मिली थी। अभिनेता के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर के ऊपरी हिस्से में डेढ़ इंच गहरा गड्ढा मिला है। कहा जा रहा है कि गुरुवार रात पुरी की पत्नी नंदिता से काफी बहस हुई थी।
चर्चा है कि नंदिता ने पुरी की मौत के लिए खालिद और ड्राइवर मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने निर्माता खालिद से शुक्रवार रात करीब दो घंटे पूछताछ की है। खबर है कि उस पूछताछ में खालिद ने कहा है कि पिछली रात नंदिता और ओम में खूब झगड़ा हुआ था। खालिद ही वो इंसान हैं जो आखिरी रात ओम पुरी के साथ थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में कई जगह ब्लड क्लॉटिंग की भी बात लिखी गई है। पुलिस जल्द ही पुरी की पत्नी नंदिता, बेटा ईशान और एक्टर मनोज पाहवा से पूछताछ करेगी। ओम और नंदिता दोनों अलग रहते थे। नंदिता उनकी दूसरी पत्नी थी।
ओम 66 साल के थे। उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी और 20 हॉलीवुड मूवी में काम किया था। शुक्रवार को ही उनके शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में शबाना आजमी, सुशांत सिंह और अशोक पंडित मौजूद थे। फिर यहीं से उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए से जायह गया।