मुख्यमंत्री नीतीश की निश्चय यात्रा 12 को खगड़िया से

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सातवें चरण की निश्चय यात्रा 12 जनवरी से शुरू करेंगे। इस चरण में 12 जनवरी को खगड़िया, 13 को बेगूसराय, 17 जनवरी को जमुई व जमुई में ही रात्रि विश्राम। 18 जनवरी को जमुई और मुंगेर, 19 जनवरी को बांका और 20 जनवरी को भागलपुर की निश्चय यात्रा पर जायेंगे। कैबिनेट विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री खगड़िया और बेगूसराय जिले की समीक्षा 12 जनवरी को खगड़िया में करेंगे।
जमुई और मुंगेर जिले की चेतना सभा मुंगेर में 18 जनवरी को होगी। मुंगेर और जमुई की समीक्षा बैठक भी मुख्यमंत्री 18 जनवरी को मुंगेर में करेंगे। वहीं बांका और भागलपुर जिले की समीक्षा बैठक भागलपुर में 19 जनवरी को होगी। कैबिनेट सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया है कि मुख्यमंत्री पूर्व की तरह 10 बजे से 12।30 बजे तक जिलों में निरीक्षण और भ्रमण करेंगे। भ्रमण और निरीक्षण का कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा तय किया जायेगा।
वहीं 12।30 बजे से दो बजे तक चेतना सभा और 4।30 बजे से 6।30 बजे तक जिला स्तरीय समीक्षा करेंगे। वे अगले जिलों की निश्चय यात्रा के लिए 6।30 बजे रवाना हो जायेंगे। उन्होंने कहा है कि सीएम जिलों में दो-चार जगहों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बिहार लोक शिकायत निवारण कानून, प्रखंड कौशल विकास केंद्र और लोक सेवाओं के अधिकार के के साथ विकास के चल रहे कार्यक्रम शामिल होगा।