नंदिता दास ने शादी के 7 साल बाद पति सुबोध मस्कारा से अलग होने का बनाया मन
मुंबई। साल 2016 में कई बॉलीवुड स्टार्स की शादियां टूटीं। वहीं अब 2017 की शुरुआत में ही एक और शादी टूटने की खबर आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नंदिता दास शादी के 7 साल बाद अपने पति सुबोध मस्कारा से अलग होने जा रही हैं। दोनों का 6 साल का एक बेटा विहान है। जब नंदिता दास से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां, ये सच है। मैंने और सुबोध ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि हम दोनों के अलग होने के बावजूद हमारा बेटा हमारी फर्स्ट प्रियॉरिटी होगा।
एक बच्चे के पेरेंट्स होने के नाते सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारी और उसकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। हमारे अलग होने में छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है और ना ही हमें कुछ ज्यादा कहना है। हमारे लिए हमारा बेटा मेन कंसर्न है और हम इस बात के लिए कमिटेड हैं कि उसकी परवरिश अच्छी तरह से हो। बता दें कि इससे पहले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा पहले ही फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे चुके हैं। कुछ महीनों तक मुंबई बेस्ड इंडस्ट्रलिस्ट सुबोध को डेट करने के बाद फाइनली 2 जनवरी 2010 को नंदिता ने उनसे शादी की थी। इसके बाद नंदिता मुंबई शिफ्ट हो गईं। 11 अगस्त, 2010 को नंदिता ने बेटे विहान को जन्म दिया।